सागर में Utd मार्ग पर पिकअप-बाइक और फिर एक नहीं पहुंच पाया घर, दो पहुंचे अस्पताल

 

सागर में Utd मार्ग पर पिकअप-बाइक और फिर एक नहीं पहुंच पाया घर, दो पहुंचे अस्पताल

सागर में पिकअप और बाइक भि-ड़े
एक की मौ-त, दो युवक गंभीर घायल

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नौशाद राइन (32), शाकिर उर्फ मेंडिस राइन (25) और सलमान राइन (26) निवासी कटरा शुक्रवार देर रात बाइक से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए जा रहे थे। विश्वविद्यालय मार्ग पर बने चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बाइक सवार तीनों युवक उछलकर जा गिरे। दुर्घटना में नौशाद राइन की मौत हो गई। शाकिर और सलमान गंभीर घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मर्ग कायम कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। परिचितों ने बताया कि मृतक नौशाद की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसका आठ महीने का बेटा है।


By - sagar tv news
25-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.