Sagar-बेइंतहा गर्मी ने 8 साल का रिकॉर्ड तोडा, 46.2°C पारा दर्ज, जानिए पिछले 10 में कब कैसा रहा
नौतपा में आसमान से आग बरस रही है, लोग भट्टी की तरह इसमें तप रहे है रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया है, रविवार 26 मई को 46.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है, इससे पहले साल 2016 में 46.2°C तक पारा पहुंचा था, तो इसके पहले 2015 में 46.4 °C तापमान हुआ था, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.2 रहा जो सामान्य से 04 डिग्री अधिक है, वही न्यूनतम तापमान भी 26 से बढ़कर 30 पर पहुँच गया जो सामान्य से 3 अधिक ह, मौषम विभाग के द्वारा लू का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है, पिछले दस साल के अधिकतम तापमान की बात करे तो
साल 2015में 46.2 डिग्री, साल 2016 में 46.4 डिग्री, साल 2017 में 45.1, साल 2018 में 45.7, 2019 में 45 डिग्री, 2020 में 44.4 डिग्री ,2021में 42 डिग्री, साल 2022 में 45.7 डिग्री, 2023 में 43.4डिर्गी और 2024 यानी की आज 46.2 रहा,
स्थानीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिन ऐसे ही भीषण गर्मी देखने को मिलेगी, लेकिन इसके बाद तेज हवाओं आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी अगले एक हफ्ते तक तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहेगा ,वही बता दे की 25 तारीख से नौतपा शुरू हुए हैं नौतपा के दूसरे दिन ही गर्मी ने पिछले 8 साल के रिकॉर्ड की बराबरी की है 3 जून तक नौतपा रहेंगे,ऐसे में आने वाले दिनों में पारा और कितना चढ़ेगा यह कह पाना मुश्किल है