सागर में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
सागर जिले के खुरई के निर्तला के पास 108 एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा होने पर एक गर्भवती महिला की स्टाफ ने सुरक्षित डिलीवरी कराई। जिसमें महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ओढ़ामढ गांव निवासी विकास आदीवासी ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी थीं कि उसकी पत्नी कृष्णा आदिवासी(19) को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही 108 के स्टाफ ईएमटी उमेश अहिरवार, पायलट मनोज राय घटना स्थल पर पहुंचे।
महिला को परिजनों के साथ 108 एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल की ओर रवाना हुए। अस्पताल लाते समय निर्तला के पास आकर महिला को अत्यधिक पीड़ा होने लगी, एंबुलेंस के ईएमटी उमेश अहिरवार ने महिला की सास, देवरानी की मदद और अपनी सूझबूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद मां और बच्चा दोनो सुरक्षित हैं। दोनो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज़ जारी है। महिला के ससुर रामसिंह आदिवासी ने बताया कि बहू को प्रसव पीड़ा हो रही थी तो 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर आ गई थी। परिजनों और स्टाफ की मदद से बहू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।