सागर-दिग्गी राजा के बरोदिया आने से पहले जीतू पटवारी हुए आक्रामक, सरकार पर साधा निशाना
सागर जिले के बरोदिया नोनागिर मामले में चाचा का मर्डर और भतीजी की मौत के मामले की गूंज खुरई से लेकर भोपाल तक सुनाई दे रही है इस सनसनीखेज मामले पर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर भी आक्रामक हो गई है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मैं कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अराजकता के सारे पड़ाव पार कर चुकी है,
उन्होंने X पर लिखा कि सागर जिले की खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर गांव में राजेंद्र अहिरवार नामक युवक पर राजीनामा करने के दबाव में पांच लोगों द्वारा हमला किया जाता है गंभीर रूप से घायल राजेंद्र का उपचार के लिए भोपाल ले जाते समय निधन हो जाता है 26 में को पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी जाती है
वहां में ड्राइवर मृतक की भतीजी अंजना अहिरवार और परिजन बरोदिया नोनागिर के लिए निकलते हैं खुरई बाईपास पर वहां से अंजना गिर जाती है और उसकी भी जान चली गई, यहां उल्लेखनीय यह भी है कि अंजना के भाई नितिन अहिरवार की अगस्त 2023 में बरोदिया नोनागिर में ही सरेआम हत्या कर दी गई थी उसका परिवार आज भी इंसाफ के लिए भटक रहा है रंजिश और मर्डर की यह कहानी सिर्फ इसलिए बताई गई ताकि आपको एहसास हो सके कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और आराजकता के सारे पड़ाव पार कर चुकी है,
बता दे की मृतक नितिन और राजेंद्र पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज थे, राजेंद्र जिला बदर भी रह चूका है, शनिवार को हुए विवाद में उसकी जान चली गई जिसके बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है।