सागर-मात्र 10 रूपये में करे कॉलेज की पढ़ाई, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन
सागर की डिग्री कॉलेज में एडमिशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ख़ास बात ये है कि इस कॉलेज से छात्राये केवल 10 रूपये सालाना फ़ीस जमा करके पढ़ाई कर सकती है, सेकंड राउंड में एडमिशन लेने के लिए आज यानी की 27 माई से आवेदन करने की प्रकिया शुरू हो गई जो 13 जून तक चलेगी इसके बाद 19 जून को लिस्ट जारी होगी फिर बच्चिया अपने डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन करा दाखिला ले सकती है, यहां इस साल 3820 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा,
बता दे कि डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन करने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए सहित 15 कोर्स संचालित हो रहे है जिसमे सबसे कम फ़ीस 2370 BA की है, तो सबसे अधिक BCA की 16770 रुपए है, लेकिन जो छात्राएं मेधावी योजना के दायरे में आ रही है उनके लिए केवल 10 रूपये फ़ीस लगेगी, यानि की जिनके mp बोर्ड में 70 प्रतिशत और सीबीएसई बोर्ड में 85 प्रतिशत से अधिक अंक आये उन्हें इसका लाभ मिलेगा, वही इसके अलावा ओबीसी एससी एसटी वर्ग से आने वाली छात्राओं को भी केवल 10 रूपये ही फ़ीस लगेगी, वही ओबीसी एससी एसटी वर्ग की बेटियों को स्कॉलरशिप मिलेगी कोई बाहर से है तो उसे हॉस्टल सुविधा या छात्रावास भत्ता मिलेगा,
कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद तिवारी ने बताया कि पहले राउंड में ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं, इसकी फ़ीस आज से भरी जा रही है, द्वितीय चरण में 27 तारीख से एडमिशन शुरू हो गए हैं जो 13 जून तक चलेंगे, उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में सुरक्षित कैंपस है अभी 11500 से अधिक छात्राएं यहां पर पढ़ रही हैं दो अलग-अलग ब्लॉक में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं यहां से जो ग्रेजुएट करता है वह पोस्ट ग्रेजुएट भी कर सकता है उसके बाद पीएचडी भी कर सकता है क्योंकि यहां पर जितने भी कोर्स संचालित किया जा रहे हैं. उनमें शोध केंद्र भी संचालित हो रहे हैं.