सागर-नौतपा के पांचवे दिन न्यूनतम पारे ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड, अधिकतम 44 °C
नौतपा में फिर गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
सागर-नौतपा के पांचवे दिन न्यूनतम पारे ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड, अधिकतम 44 °C
मई के महीने में 25 तारीख से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है, पिछलें चार दिन से पर 44 डिग्री के ऊपर चल रहा है इस सीजन में अधिकतम 46.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया जा चुका है बुधवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ तो न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा इस तरह से दिन और रात के तापमान में मात्र साढ़े 12 डिग्री तापमान का अंतर रह गया है इस समय नौतपा भी चल रहे हैं नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है सागर सहित पूरा बुंदेलखंड भट्टी की तरह तप रहा है आसमान से आग बरस रही है लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है बादल होने की वजह से उमस भी सताने लगी है हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान में ढाई डिग्री की गिरा वट दर्ज की गई है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और देखने को मिलेगी लेकीन लू का प्रभाव बना रहेगा जिसकी वजह से 30 और 31 तारीख को सतर्क रहने की जरूरत है
तापमान गिरने का बड़ा - कारण हवाओं की दिशा है। अब तक - राजस्थान की ओर से हवा आ रही = थी। मंगलवार को इसकी दिशा दक्षिण - पश्चिम हो गई। उत्तर की ओर से भी - हवा आ रही है। इस कारण बादल भी - आए। बादल और हवा ने अधिकतम तामपान को ज्यादा नहीं बढ़ने दिया। रात का तापमान और नीचे जाता है
स्थानीय मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इसका कारण हवा की दिशा में बदलाव है। हवा की दिशा बदलने से बादल भी आए। इस कारण अधिकतम तामपान नीचे आया है। मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है