सागर-रामबाबू का बच्चा चोरी हो गया,खबर फैलते ही सरपंच सहित पूरा गांव मदद करने 35 km दूर से आ गया !
सागर में रविवार को अस्पताल से बच्चा चोरी हो गया, इस घटना क्रम से जिला अस्पताल प्रबंधन और शहर के 7 थानों की पुलिस को हिला कर रख दिया, डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मी शहर के चप्पे चप्पे पर फेल कर उसकी तलाश करने में जुड़ गए सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किए गए, चार दिन का बच्चा पिडरुआ गांव के रामबाबू अहिरवार का था,
वह गांव में नल खोलने का काम करता है गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो सरपंच सहित 50 से ज्यादा गांव वाले बच्चों को तलाश करने के लिए अपने-अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंच गए वह भी उसके बच्चे को खोजना आए हुए थे लेकिन कुछ ही समय के बाद पुलिसकर्मियों ने न्यू बस स्टैंड से महिला को बच्चों के साथ पकड़ लिया
रामबाबू अहिरवार ने बताया कि 21 मई 2021 को उसकी शादी हुई थी, चार दिन पहले बच्चा हुआ था जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन आज सुबह अचानक बच्चा चोरी होने की हुआ था जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन आज सुबह अचानक बच्चा चोरी होने की खबर से झटका सा लगा लेकिन पुलिस ने बेहद ही तत्परता से काम किया और बहुत जल्द उसको खोज लिया
उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गांव वालों का भी आभार व्यक्त किया है गांव की सरपंच विनोद रावत भी यहां पर आए हुए थे उन्होंने कहा कि यह हमारे गांव का लड़का है और सभी लोग एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं जब रामबाबू के साथ ऐसा होने की खबर लगी तो गांव के लोग भी आ गए