सागर लोकसभा की हर विधानसभा में 14 टेबलों पर होगी मतगणना

 


सागर लोकसभा की हर विधानसभा में 14 टेबलों पर होगी मतगणना

सबसे ज्यादा कुरवाई में 22
सबसे कम 17 राउंड में बीना में

लोकसभा चुनाव के चलते 4 जून मंगलवार को मतगणना होने वाली है। मतगणना को लेकर सागर संभाग कमिश्नर पुलिस महानिरीक्षक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण। सागर लोकसभा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। सागर संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना सागर और विदिशा के मतगणना स्थलों पर होगी। जिसके परिणाम शाम तक आ जाएंगे। इसके लिए सागर जिला निर्वाचन अधिकारी और विदिशा जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।

सागर संसदीय क्षेत्र के लिए सागर में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में मतगणना केंद्र तैयार किया गया है। जबकि विदिशा में शासकीय आदर्श महाविद्यालय जापरखेड़ी में मतगणना होगी। सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज की मतगणना स्थल पर सागर लोकसभा क्षेत्र के बीना, खुरई, सुरखी, नरयावली और सागर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी । इसके लिए प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबल लगाईं गईं हैं। जहां अलग-अलग चक्र के हिसाब से मतगणना की जाएगी।

सागर जिले की तीन विधानसभा दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आती हैं। जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर 19 राउंड में मतगणना होगी, रहली विधानसभा की 22 राउंड और बंडा विधानसभा की 14 टेबलों पर 21 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। परिणाम दमोह निर्वाचन अधिकारी को भेजे जाएंगे। दमोह संसदीय क्षेत्र के तहत सागर जिले की तीन विधानसभा देवरी, रहली, बंडा की मतगणना भी सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में बनाए गए मतगणना केंद्र से की जाएगी।


By - sagar tv news
03-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.