दमोह लोकसभा सीट पर राहुल सिंह लोधी आगे ,बीजेपी को 2 लाख से ज्यादा की लीड

 

दमोह लोकसभा सीट पर राहुल सिंह लोधी आगे ,बीजेपी को 2 लाख से ज्यादा की लीड

राहुल सिंह लोधी को 2 लाख
कांग्रेस को 1 लाख 62 हजार वोट

दमोह लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दमोह जिले की चार विधानसभाओं की मतगणना हो रही है। इसके अलावा बड़ामलेहरा विधानसभा की मतगणना छतरपुर में और रहली, बंडा और खुरई की मतगणना सागर में जारी है। सभी जगह के मतगणना परिणाम दमोह जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे और यहीं से परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा के राहुल सिंह और कांग्रेस के तरवर सिंह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि मतदान कम होने से उसे फायदा होगा और भाजपा को लगता है भले की मतदान कम हुआ लेकिन मतदाता ने प्रधानमंत्री के चेहरे को ध्यान में रखकर मतदान किया है। राहुल सिंह ने 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। दमोह लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिनमें दमोह, पथरिया, हटा और जबेरा वहीं सागर जिले की रहली, देवरी और बंडा विधानसभा आती हैं इसके अलावा छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा भी दमोह लोकसभा में आती है। दमोह लोकसभा 2024 के चुनाव में 56.48 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2019 लोकसभा चुनाव से 9.34 प्रतिशत कम है। 2019 में 65.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। दमोह में मतगणना कार्य का निरीक्षण करते दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ,दमोह में बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को अब तक 3 लाख 63 हजार 260 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 1 लाख हजार 62 हजार 923 वोट मिले हैं। ऐसे में इस सीट पर बीजेपी ने 2 लाख से ज्यादा की बढ़त बनाई हुई है


By - sagar tv news
04-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.