मोदी कैबिनेट में दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी ,शिवराज-सिंधिया और वीडी दौड़ में आगे

 

मोदी कैबिनेट में दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी ,शिवराज-सिंधिया और वीडी दौड़ में आगे

मोदी कैबिनेट में एमपी के कितने चेहरे
शिवराज-सिंधिया और वीडी दौड़ में आगे
महिला चेहरा कौन ?

राज्यों में भाजपा के लिए सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस मध्यप्रदेश ने दिया है। बीजेपी ने न केवल सभी 29 सीटें जीतीं, बल्कि कांग्रेस और बीजेपी के वोट पर्सेंट में 27 फीसदी का बड़ा अंतर भी देखने को मिला। अब सवाल ये है कि मोदी कैबिनेट में एमपी के नेताओं को कितनी जगह मिलेगी? मोदी के इस तीसरे कार्यकाल में तस्वीर पिछले दो कार्यकाल से बदली हुई है। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि आमतौर पर चौंकाने वाले फैसले लेने वाले मोदी के पास इस कार्यकाल में इसकी ज्यादा गुंजाइश नहीं है। उन्हें पहले अपने दोनों सहयोगी दलों टीडीपी और जेडीयू को साधना होगा। इसके बाद बची सीटों पर भाजपा के मंत्रियों को एडजस्ट करना होगा, इसलिए जो स्वाभाविक दावेदार हैं, पहले उन्हें ही वरीयता मिलेगी। एमपी से किसी महिला को जरूर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

 

 

इस बार के लोकसभा चुनाव में एमपी से तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीनियर लीडर के तौर पर शिवराज सिंह चौहान भी मैदान में थे। फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक और ज्योतिरादित्य सिंधिया से काफी पहले 1991 में पहली बार सांसद चुने गए थे। इस बार वे अब छठवीं बार लोकसभा में पहुंचे हैं। इस लिहाज से मोदी कैबिनेट में शिवराज की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना लगभग तय है।

 

 

 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी दावा बनता है। इस बात की संभावना है कि मंत्रियों में आठ बार के सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक और 7 बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को अभी इंतजार करने को कहा जाए। इस बार चौंकाने वाले नाम होने की गुंजाइश भी पहले से बहुत कम होगी। वीरेंद्र खटीक और फग्गन सिंह 1996 में पहली बार सांसद चुने गए थे।


By - sagar tv news
06-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.