सागर में बादलों के बीच धूप,रात का पारा 28 डिग्री पर पहुंचा ,गर्मी से लोग परेशान

 

 


सागर में बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी के तेवर जारी हैं। जून माह का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी है। तल्ख धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार दोपहर 2 बजे सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। सागर में पिछले तीन दिनों मौसम के दो रंग देखने मिल रहे हैं। जहां सुबह से तल्ख धूप निकल रही है।

 

 

वहीं शाम ढलते ही आसमान में बादल छा जाते हैं। कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ रही हैं। जिससे रात के समय वातावरण में उसम बढ़ रही है। उमस से लोग परेशान हैं। शनिवार को रात का न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण परिश्चमोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है।

 

 

इसके प्रभाव से शनिवार को जिले में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम ऐसा ही रहेगा। प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी कुछ दिनों तक बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इस बार समय से मानसून की दस्तक होने का अनुमान है।


By - sagaetvnews
08-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.