सागर-शिवराज सिंह के मंत्री बनने पूर्व विधायक महेश राय ने मनाया जोरदार जश्न
केंद्र में मंत्री बने शिवराज सिंह सागर में भाजपाईयों ने मनाया जश्न
सागर-शिवराज सिंह के मंत्री बनने पूर्व विधायक महेश राय ने मनाया जोरदार जश्न
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी केन्द्रीय मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सर्वोदय चौराहे पर जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल मंच के पास एकत्रित होकर सर्वोदय चौराहे तक रैली निकाली। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश राय ने कहा कि आज बहुत प्रसन्नता है कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है और प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में आजादी के समय या तो जवाहर लाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे तो अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जवाबदारी सौपी गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।