Sagar-बगैर रजिस्ट्रेशन चल रहे शेयर मार्केट एडवाइजरी ऑफिस, लोगों के साथ की जा रही धोखाधड़ी

 

सागर में शिवसेना संगठन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बगैर सेवी रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे शेयर मार्केट एडवाइजरी ऑफिसों की शिकायत की है। उन्होंने शिकायती आवेदन सौंपते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिवसेना के जिला प्रमुख सागर दीपक सिंह लोधी ने ज्ञापन में कहा कि मकरोनिया नगर पालिका के तहत कृष्णा नगर, दीनदयाल नगर समेत अन्य स्थानों पर शेयर मार्केट एडवाइजरी के नाम पर खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है। जबकि इनके पास सेवी का (RA) रिसर्च एनालिसिस (IA) इन्वेस्टमेंट एडवाइजर कर रजिस्ट्रेशन नहीं है।

 

 

 

लेकिन इसके बाद भी इनके द्वारा फोन टेलीग्राम ग्रुपों के माध्यम से एडवाइजरी दी जाती है। लोगों के साथ लूट की जा रही है। जुआ की तरह शेयर मार्केट एडवाइजरी संचालित किए जा रहे हैं। उक्त ऑफिसों में न तो बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार के आईडी कार्ड हैं। मामले में पिछले दिनों मकरोनिया थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर शिवसेना चरणबद्ध तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।


By - sagaetvnews
11-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.