CM शिवराज ने कहा भाजपा का एक भी विधायक तस से मस नहीं होगा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग हो चुकी है। और जल्द ही इसके परिणाम भी आने वाले हैं। लेकिन बयानबाजी अभी भी जोरदार चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस अभी से घबरा गई है। बीजेपी किसी के पास नहीं गई। बल्कि कांग्रेस के लोग खुद बीजेपी में आये हैं। सीएम ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की वो बीजेपी के विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं। वो प्रदेश में गन्दी राजनीति लेकर आये हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार कमलनाथ ने शुरू किया है। कमलनाथ कितनी भी कोशिश कर लें भाजपा का एक भी विधायक तस से मस नहीं होगा।


By - SAGAR TV NEWS
07-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.