Sagar- गली में दम दिखा रहे सांड घुसे घर के अंदर, फिर हुआ ये हाल
नगर निगम सागर यह दावे करते हुए थकता नहीं है के उसने शहर को लगभग आवारा पशुओं के विचरण से मुक्त बना दिया है। लेकिन उसके इन दावों की पोल शहर के गली मुहल्लों में घूमते -लड़ते ये जानवर खोलते रहते हैं। गुरूवार को सुबह करीब ११ बजे शहर की इंदिरा कॉलोनी में दो आवारा सांडों के बीच लड़ाई हो गई।
दोनों सांड लड़ते लड़ते एक घर दरवाजा खोल कर अंदर घुस गए। इससे घर में भारी टूट -फुट हुयी। घर के मालिक ने बड़ी मशक्कत कर इन लड़ते सांडों से छुटकारा पाया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कमरे में दर्ज हुयी इस घटना को देखकर इसके भयावह होने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
आवारा मवेशियों की वजह से दुर्घटनाये भी सामने आती रहती है, निगम के द्वारा इनको पकड़ने अभियान भी चलाये जाते है, लेकिन कुछ ही समय में ठंडे पड़ जाते है, इसका नुकसान शाहरवासियो को उठाना पड़ रहा है,