पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने फ़ोन पर पत्नी से कहा तलाक तलाक तलाक | STVN INDIA | SAGAR TV NEWS |

 

 

तलाक, तलाक और तलाक जी हाँ कुछ इसी तरह का मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तलाक दे दिया। ऐसा हुआ पत्नी के विरोध करने पर क्योंकि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। दरअसल खुरई के सुभाष वार्ड निवासी रिजवाना इसका शिकार हुई है। शादी के केवल दो साल बाद ही पति ने धोके से बिना बताये दूसरी लड़की से शादी कर ली। लेकिन पत्नि के पूछने पर उसे मोबाईल पर तीन तलाक बोलकर सब कुछ ख़त्म करने की बात कह डाली। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी रायसेन जिले के बेगमगंज के हदाईपुरा निवासी शकील अली से हुई थी। उसके माता पिता नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी भाइयों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा दहेज़ दिया। लेकिन ऐसा आरोप है की ससुराल वालों को दहेज कम लगा और वो शादी के दूसरे दिन से ही दहेज़ को लेकर ताना मारने लगे थे। कई बार मारपीट भी की गई। वो कुछ दिनों पहले अपने घर आई थी। लेकिन इसी बीच रिजवाना के पति ने दूसरी लड़की से बिना बताये 24 अक्टूबर को शादी कर ली। जब उसने फ़ोन पर इस बात का विरोध किया तो शकील ने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में की है। पीड़ित के भाई राजा अली का कहना है। की मामले में सख्त कार्यवाई होना चाहिए।मामले में पुलिस का कहना है। की महिला की शिकायत पर पति सास सुसुर सहित 6 पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। तीन तलाक संबंधी मामले में जांच की जा रही है उचित कार्यवाई की जायेगी।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
07-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.