एमपी में तेज बारिश,3 डिग्री लुढ़का पारा,भोपाल, इंदौर समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी
मध्यप्रदेश में 17-18 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर है।शुक्रवार दोपहर को खरगोन में तेज हवा के साथ करीब 45 मिनट बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को पारा 39.4 डिग्री था, जो आज शुक्रवार को 36.0 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है। इधर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 27 जिलों में प्री-मानसून की एक्टिविटी का अनुमान है। दूसरी ओर, ग्वालियर, दतिया समेत 9 जिलों में गर्मी का असर भी देखने को मिल सकता है। इससे पहले गुरुवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा।
खरगोन में शुक्रवार दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पारा 3 डिग्री लुढ़क गया। वैज्ञानिक ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है।
इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।