सागर में लाडली बहना से ठगी PM आवास के नाम पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 30 हजार रुपये गवाय
सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में फ्रॉड कॉल के जरिये लाडली बाहिना से 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसका शिकायती आवेदन पीड़ित महिला ने राहतगढ़ थाने में दिया है। मामला खेजरा माफी गांव का है। जहां की रहने बाली महिला चंद्ररानी को फोन नंबर 7458902458 से काल आया।
पहले तो फोन करने वाले ने महिला से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली । आखिर में कुटीर की राशि दो लाख चालीस हजार डालने के एवज में पैसों की मांग की गई। तो पोडित महिला ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शनो के जरियो 30 हजार रुपये दो फोन नंबरों पर फोन पे करवा दिए। आखिर में जब चार हजार रूपये की मांग और की गई। तो महिला को शक हुआ और उसने अपने साथ हुई। इस ठगी का शिकायती आवेदन राहतगढ़ थाने में दिया है।