झमाझम बारिश ,तेज हवाएं भी चलीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी, गरज के साथ बिजली भी चमकी
एमपी के बुरहानपुर जिले में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर 3 बजे से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब पौन घंटे चली। अब तक मौसम काफी गर्म होने से लोग एसी, कूलर का सहारा ले रहे थे, लेकिन दोपहर 3 बजे से मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश हुई। इधर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
कई जगह गरज के साथ बिजली भी चमकी है। गौरतलब है कि पिछले करीब पांच-छह दिन से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। पहले जहां तापमान 40 डिग्री से उपरी चल रहा था। वहीं, पिछले करीब एक सप्ताह से एक-एक डिग्री तापमान कम हो रहा है। दे दिन से तापमान कम हुआ है। दो दिन पहले जहां 37 डिग्री था तो वहीं एक दिन पहले यह 36 पर आया। अब 35 डिग्री के आसपास है। धीरे धीरे मौसम में नमी आने के कारण आमजन ने राहत महसूस की।