सागर-तेज हवाओं के साथ बड़ी बौछारे,पारा 43°C,अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम | sagar tv news |
सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में आने वाले 48 घंटे में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो जाएगी और इसका असर 15 जून से दिखाई भी देने लगा है शनिवार को जहां सुबह से तेज धूप निकली दोपहर तक पर करीब 43 डिग्री के पास पहुंच गया जो सामान्य से 6 अधिक है तो वही रात का पर 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है
लेकिन शनिवार की शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव हुआ आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई इसके बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने लगे शहर में ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी के साथ बौछरे भी पड़ी है, हवाएं चलने की वजह से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की,
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश वज्रपात के साथ झंझावात एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
सागर के साथ भोपाल उज्जैन इंदौर संभाग के जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा कई जिलों में तेज बारिश होने हवाएं चलने की भी खबरें सामने आने लगी है