सैकड़ों लोगों के साथ पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और कलेक्टर तालाब किनारे क्यों हुये एक जुट

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में 5 जून से 16 जून जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सहित प्रत्येक जिले में प्राचीन जल स्रोतों को संवारने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर भी जिले भर में स्थानीय लोगों के श्रमदान के माध्यम से जल स्रोतों की सफाई करा रहे हैं।

 

रविवार सुबह शहर के बेलाताल तालाब में श्रमदान किया गया, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया के अलावा सैकड़ों लोग श्रमदान करने के लिए पहुंचे। इस तालाब को कई सालों से साफ करने के लिए दमोह की जनता के द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही थी। इस बार इस अभियान के तहत तालाब की सफाई का काम शुरू हो गया है। श्रमदान के साथ-साथ बड़े वाहनों से भी तालाब का गहरीकरण चल रहा है।

 

पूर्व वित्त मंत्री मलैया ने कहा कि ये अच्छा कार्य है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हमें पुराने जल स्रोतों को संभाल कर और बचा कर रखना चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि करीब 25 साल पहले उन्होंने दमोह शहर के बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुराना तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया था। उस समय इन तालाबों में गहरीकरण और पिचिंग भी हुई थी।

 

यह तालाब नगर पालिका के अंडर में है इसलिए उन्हें इसकी देखरेख करनी थी, लेकिन उनके द्वारा नहीं की गई। जो भी कारण रहे हो लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आगे नगर पालिका इन तालाबों का संरक्षण करेगी।कलेक्टर कोचर ने कहा कि हम सभी की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हैं, लेकिन यह ठीक नहीं की एक पक्ष तालाब की सफाई करें और दूसरा पक्ष तालाब को गंदा करे। सभी से आग्रह है कि किसी भी तरह की सामग्री तालाब में न फेकें।

 

इस समय तालाब की सफाई का कार्य चल रहा है। आगे हम तालाब के किनारों पर ऐसी व्यवस्था करेंगे, ताकि वहां पर आपकी सामग्री रखी जा सके। उन्होंने कहा धार्मिक भावनाओं का सम्मान है, लेकिन इस तरह तालाब को गंदा करना भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर तालाब में कचरा या अन्य प्रकार की सामग्री फेंकने वालों पर जुर्माना किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.