स्टेशन पर ट्रेन रुकवाने नागरिकों ने केन्द्रीय मंत्री से कर दी ये बड़ी माँग | sagar tv news |

 

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद स्थानीय सांसद दुर्गादास उइके का रविवार को प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान बरेठा से लेकर भौरा तक लगभग आधा दर्जन स्थानों पर विभिन्न क्षेत्र के निवासियों ने अपने सांसद का केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर जबरदस्त स्वागत किया। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री उइके का स्थानीय नागरिकों, संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।

 

गौरतलब है कि रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्य प्रदेश के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत सत्कार कार्यक्रम रखा गया था इसी क्रम में क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके कार्यक्रम में सम्मिलित होने भोपाल गए। भोपाल जाते हुए सांसद का बरेठा तिराहा, जनपद पंचायत परिसर शाहपुर, खेड़ापति मंदिर, पतौवापुरा, विधायक निवास भौरा के साथ-साथ जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। जनपद पंचायत पर जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके कहां की 2019 में आपने मुझे प्रचंड बहुमत से सेवा का अवसर प्रदान किया था और 2024 में शाहपुर भाजपा मंडल से जो जीत मुझे प्राप्त हुई है उसके लिए मैं मंडल के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

 

सासंद का पद और यह मंत्री का पद में सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं यह पद आपका पद है यहां सफलता आप सभी मतदाताओं की सफलता है। आप सभी के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए यह सफलता प्राप्त हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक के द्वारा केंद्रीय मंत्री को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद शाहपुर पहुंचे सांसद दुर्गा दास उनके को शाहपुर के नागरिक एवं रेल संघर्ष समिति के द्वारा बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर दादा धाम एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए ज्ञापन सौंपा।

 

कांटावाडी से झिल्पा के मध्य माचना नदी में पुलिया निर्माण, नगरीय क्षेत्र शाहपुर में पुराने नेशनल हाईवे की मरम्मत । क्षेत्र से आए ग्रामीणजनों ने अपनी अन्य मांगों के लिए भी केन्द्रीय मंत्री को पत्र सौंपा गया जिस पर संसद द्वारा विभिन्न मांगों को जल्द ही पूर्ण करने के लिए आश्वासन दिया गया है। खेड़ापति मंदिर के पास सहारा कंपनी द्वारा समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद भी भुगतान नहीं करने के लिए आवेदन सौंप कर जल्द से जल्द भुगतान की मांग रखी गई।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.