सागर-किसी भी हाल में सिविल लाइन पर अब नहीं लगेगी डॉक्टर गौर की मूर्ति,सुनिए क्या बोले कलेक्टर
सागर में बस हड़ताल के बाद पिछले तीन दिनों से अगर कोई और चर्चा हो रही है तो वह डॉक्टर गौर साहब की मूर्ति के स्थानांतरण की, जिसमें शहर वासियों के द्वारा सिविल लाइन से हटा कर जिला पंचायत चौराहे के पास लगाई गई मूर्ति को वापस चौराहे पर लगाने की मांग की जा रही है लेकिन तीन दिन बाद इसमें प्रशासन की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है
कलेक्टर दीपक आर्य ने स्पष्ट शब्दों में यह कह दिया है कि ट्रैफिक के लिए सिविल लाइन में दिक्कत हो रही थी इसलिए रोटरी को हटाया गया है, और यह सब अचानक नहीं हुआ पिछले 6 महीने से इसको लेकर चर्चा चल रही थी और यहां से जो मूर्ति हटाई है वह बेहद अच्छी जगह पर स्थापित की गई है
और जो नियम है उसके हिसाब से जहां पर सिग्नल है वहां 14 मीटर से कम की कोई रोटरी नहीं बना सकते हैं, यह जगह 14 मीटर से कम है इसलिए रोटरी को हटाया गया है पहले सिविल लाइन चौराहे से कैंट की तरफ जाने वाले रास्ते के कॉर्नर पर इसे लगा रहे थे लेकिन कैंट से इसकी अनुमति नहीं मिल पाई आपत्ति आई और भी जो जगह है वह ठीक नहीं थी इसलिए अच्छी जगह पर मूर्ति स्थापित की गई है