सागर - वरमाला की थी तैयारी, फिल्मी स्टाइल में हुई पुलिस की एंट्री, फिर बिना दुल्हन के लौटे दूल्हे राजा !
सागर शहर से लगे भैंसा गांव में बगैर शादी के मुहूर्त के एक बेटी की शादी करवाई जा रही थी कच्ची उम्र में शादी होने की वजह से वह रो रही थी इसकी सूचना रात 11 बजे विशेष किशोर पुलिस इकाई को मिली। इसके तुरंत बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई और महिला बाल विकास विभाग की टीम कैंट पुलिस के साथ गई। यहां जिसका विवाह किया जा रहा था वह लड़की सच में रो रही थी, क्यों कि उसकी जबरन शादी की जा रही थी, खास बात यह कि एक दिन पहले ही परिवार में गमी हुई थी,
बावजूद इसके अगले दिन विवाह समारोह किया जा रहा था। टीम विवाह घर पर गई तो बवाल हो गया। दोनों पक्षों ने खूब विवाद किया। विशेषकर लड़की की मां ने टीम के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे। करीब तीन घंटे तक समझाइश और केस का डर दिखाया। इसके बाद दोनों पक्ष माने। विवाह को रोका गया। पंचनामा बनाकर स्थानीय कर्मचारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला किशोर पुलिस इकाई की प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग के विजय जैन और कैंट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे लड़की के और लड़के की दस्तावेज मांगी तो परिजन हंगामा करने लगे थे तीन-चार घंटे की मेहनत के बाद जब दस्तावेज मिले तो दुल्हन की उम्र 16 साल थी इसलिए शादी को रुकवाया गया बारात खुरई से आई थी उसे वापस करवाया