रिमझिम बारिश,बादल रहे छाए ,22 जिलों में आज आंधी-बारिश,दतिया में तेज गर्मी,लू का ऑरेंज अलर्ट

 

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून खूब बरस रहा है। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। भोपाल में तड़के 5 बजे से रिमझिम पानी गिरा। जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर भी रहेगा। मंगलवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

 

यहां दिन का टेम्प्रेचर 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र में स्थिर है। अगले 2 से 3 दिन में यह आगे बढ़ सकता है। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में एंटर होगा। फिलहाल, वेस्टर्न डिस्टबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

 

इससे पहले मंगलवार को टीकमगढ़ में 2.2 इंच, गुना में 1.8 इंच, राजगढ़ में 1.6 इंच, सिवनी में 1.2 इंच पानी बरसा। भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, नर्मदापुरम, सिवनी में पूरे दिन मौसम बदला रहा। टेम्प्रेचर में काफी गिरावट हुई। दूसरी ओर, ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

 

यहां पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में निवाड़ी का पृथ्वीपुर, रीवा, सीधी, शिवपुरी, सतना का चित्रकूट, गुना, छतरपुर का बिजावर, खजुराहो और जबलपुर शामिल हैं। पृथ्वीपुर में टेम्प्रेचर 43.7 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 42.4 डिग्री, सीधी में 42.2 डिग्री, शिवपुरी में 42 डिग्री, चित्रकूट में 41.7 डिग्री, गुना में 41.5 डिग्री, बिजावर में 41.2 डिग्री, खजुराहो में 41 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

इन जिलों में आज आंधी-बारिश और गर्मी के असर ,बुधवार को बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

 

वहीं, इंदौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुरकलां, मुरैना, छतरपुर, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है।

 

 


By - sagar tv news
19-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.