सागर में ब्यूटीशियंस को हेयर स्टाइल सिखाया,रैंप पर कैटवाक भी हुआ | sagar tv news |
सागर में हेयर स्टाइल की आधुनिक तकनीक और बालों को स्वस्थ रखने के लिए मंगलवार को एक निजी होटल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एजुकेशनल डायरेक्टर आईकॉन प्रोफेशनल गौरव भारद्वाज कई प्रकार के हेयर स्टाइल और मेकअप के बारे में शहर के ब्यूटीशियन को जानकारी दी। इस मौके पर रैंप पर कैटवाक भी कई माडलों ने किया।
वहां मौजूद ब्यूटीशियन से कहा कि बाल आपके लुक को निखार सकते हैं। और बिगाड़ भी सकते हैं। हेयरस्टाइल्स का फैशन कभी एक जैसा नहीं रहता। कभी 90 के दशक के रेट्रो स्टाइल ट्रेंड में आ जाते हैं। तो कभी मॉडर्न हेपरकट हमारा दिल जीत लेते हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अलग-अलग मौकों पर अलग हेयर स्टाइल के साथ नजर आती हैं।
जहां 2022 में डीआईवाई हेयरकट और घरेलू हेपर ट्रीटमेंट का बोलबाला था। वहीं इस साल बादगार रेट्रो हेवस्कट और हेयरस्टाइल के फिर से ट्रेंड में आने का अनुमान है। सेमिनार में 200 से अधिक जूडिशियल ने भाग लिया। जिसमें दमोह, टीकमगढ़ बांदा, नरयावली छत्तरपुर, खुई बीना गुना गढ़ाकोटा जबरा रायसेन बेगमगंज गैस्तगंज आदि क्षेत्रों से ब्यूटीशियन आई थी। इस अवसर पर ब्यूटी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।