सागर-मोकलपुर तिराहे पर अचानक हाईवे पर उतरे सैकड़ो लोग,पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर | sagar tv news |

 

सागर जिले के जरुआ खेड़ा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, इसी घटना में मोकलपुर निवासी झूलन विश्वकर्मा के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर चक्का जाम लगा दिया, नेशनल हाईवे 44 पर स्थित मोकलपुर तिराहे के पास चक्का जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई,

 

इसमें करीब 1 घंटे तक परिजन हाईवे पर ही बैठे रहे 20 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग कर रहे थे जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय डेहरिया, रहली एसडीओपी प्रकाश मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा, इसके साथ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकल पुर भी गए, परिजनों को काफी समझाएस और तत्काल 25000 की राशि आर्थिक सहायता दी, इसके बाद चक्काजाम हटवाया और यातायात सुचारू रूप से चालु किया गया

 

बता दें कि सागर बीना रोड पर किशनपुरा गांव के पास एक्सयूवी फोर व्हीलर ने दो बाईकों को टक्कर मार दी थी जिसमें मां बेटा और नातिन सहित पांच लोगों की जान चली गई जिसमें मोकलपुर गांव का झूलन विश्वकर्मा भी शामिल था

 

वह एक निजी कंपनी में एमआर का काम करता था जिसकी वजह से वह खुरई से सागर लौट रहा था और रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया था एक्सयूवी में बीयर की बोतल मिली थी आसपास के लोगों ने उसमें सवार दो युवकों को पड़कर पुलिस के हवाले किया था

 

 


By - sagar tv news
20-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.