सागर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल पहुंचे आखिर क्यों देखिये
सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। कलेक्टर दीपक आर्य ने सर्वप्रथम महिला बंदी गृह में वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और महिला बंदियों से चर्चा की। उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। दवाओ की स्टाक पंजी भी देखी एवं उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संपूर्ण कार्य कंप्यूटर से करें। संपूर्ण दस्तावेजों का कंप्यूटरीकरण कराएं। सभी बंदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए ।
केंद्रीय जेल के पुरुष बंदी गृह का भी निरीक्षण किया और उनसे चर्चा की। उन्होंने उनके सामान का भी परीक्षण कराया। बंदियों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर जाकर भोजनशाला का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए चल रहे रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में कार्यों को देखा। हथकरघा केंद्र पहुंचे और बंदियों द्वारा किए जा रहे हथकरघा के कार्यों की सूक्ष्मता जांच की। बंदियों के द्वारा पौधा रोपण के लिए तैयार किया जा रहे पौधों को भी देखा और कहा कि बरसात के मौसम में अधिक संख्या में पौधे तैयार करें।
जिससे कि आपके पौधों को जिलों में रोपा जाए। कलेक्टर दीपक आर्य को केंद्रीय जेल पहुंचने पर जेल की कर्मियों द्वारा सलामी भी दी गई। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार उप जेल अधीक्षक मांगीलाल पटेल, नारायण सिंह राणा, के के शाक्य, पंकज कुशवाहा, हरि ओम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।