सागर-27 जून से होगा मौसम में बड़ा बदलाव,विभाग ने दे दिए बड़े संकेत,आज फिर पारा 37°C sagar tv news
सागर जिले में मानसून आने का इंतजार जोर-शोर से किया जा रहा है इससे पहले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी देखने को मिल रही है तो कहीं बौछारें पड़ रही हैं जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी हो रही है इससे लोग बेचैन नजर आ रहे हैं मंगलवार की सुबह से तेज धूप निकली थी बीच में बादलों की आवाज आई देखने को मिली इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई लेकिन इसमें ठंडक मिलने की वजह लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आए
ऐसा ही हल शहर का बिरहा शहर में दिन में दो-तीन बार बूंदाबांदी हुई धूप से तप रही धरती पर पानी की बूंदे गिरने की वज़ह से चिपचिपाहट वाली गर्मी हलाकान कर रही है, स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 तारीख की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा तेज हवाएं चलेंगी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका है इसके साथ ही तेज बारिश होने की भी आसार लगाए गए हैं.
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर है जो सामान्य से दो अधिक है गुरुवार की रात से मौसम में बदलाव आने के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी जिन क्षेत्रों मे प्री मानसून की अच्छी बारिश हो गई थी वहां पर तो किसानों ने अपने खेतों में बुवाई भी कर दी लेकिन अब पानी नहीं गिरने से उन्हें भी अंकुरण की चिंता सताने लगी है वहीं जहां पर तेज बारिश नहीं हुई है उन्हें बारिश होने का इंतजार है ताकि वह समय से सोयाबीन उड़द मक्का तुवर अरहर की बुवाई कर सके,