सागर कलेक्टर से दिव्यांग सहायता राशि पाकर बोला अब मैं आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकूंगा

 

जब किसी उद्देश्य में आर्थिक स्थिति बाधा बन रही हो और किसी की सहायता से आर्थिक मदद मिल जाए। तो उस उद्देश्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है। यही वाक्या आज सागर में जनसुनवाई में आए रहली के पाटई के देवी सिंह राजपूत के साथ हुआ। हम बात कर रहे हैं ,सागर कलेक्टर कार्यालय की जहां मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। और जिले भर से आए व्यक्तियों की कलेक्टर एवं अधीनस्थ अधिकारी जिले वासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते हैं।

 

इसी प्रकारसागर जिले के रहली तहसील के ग्राम पाटई निवासी देवी सिंह राजपूत जो आंखों से पूर्णतः दिव्यांग हैं। देवी सिंह ने एम.ए. तक की पढ़ाई पूरी कर ली है। और वह और आगे की पढ़ाई कर नौकरी करना चाहते हैं। किंतु उनके आगे की पढ़ाई के लिए पैसा बाधा बन रहा था। उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य से अपनी बात साझा की , तब दीपक आर्य ने सहानुभूति पूर्वक तत्काल देवी सिंह राजपूत को सहायता राशि उपलब्ध कराई। और उनको आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप खूब आगे बढ़ें, शासन प्रशासन आपके साथ है ।

 

सहायता राशि प्राप्त कर देवी सिंह राजपूत ने कलेक्टर दीपक आर्य का धन्यवाद दिया और कहा कि मैं अब आसानी से अपनी आगे की पढ़ाई कर सकूंगा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करूंगा। वहीं कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 124 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

 

 

 


By - sagar tv news
26-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.