सागर-मकरोनिया CMO ने गुणवत्ता में कमी पर दी बड़ी चेतावनी | sagar tv news |
सागर के मकरोनिया में बुधवार को मकरोनिया CMO (मुख्य नगर अधिकारी) ईशान धाकड़ ने वार्ड क्रमांक 3 में निर्माणाधीन नाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और इंजीनियर व ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी कि अगर गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
सीएमओ धाकड़ ने बताया कि वार्ड वासियों और पार्षद की ओर से शिकायत मिली थी कि नाली का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है। इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए आज यह औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर निर्माण कार्य में कोई अनियमितता या लापरवाही सामने आती है,
तो इसे अपराध की श्रेणी में माना जाएगा और संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने निर्माण स्थल का बारीकी से मुआयना किया। उनके इस कदम का वार्ड वासियों ने स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे निर्माण कार्यों में सुधार होगा और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।