सागर जिले के कोटवार अपने दो साथियों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर की दिल्ली कूच
सागर जिले के राहतगढ़ से एक कोटवार अपने दो साथियों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने गया है। जहां पर ये लोग प्रधानमंत्री से मुआवजा दिलाये जाने की गुहार लगाएंगे। ये लोग सागर जिले के बीना बांध बहुउद्देशीय परियोजना के तहत बने माड़िया डेम में डूब प्रभावित गावरी गांव के निवासी है। किसान बाबूलाल कोरी गावरी गांव का कोटवार है। उसे अपने परिवार के जीवन यापन के लिये सरकार से लगभग दस एकड़ सेवा भूमि सरकार से मिली थी। जिस पर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
पर अब यह भूमि डूब क्षेत्र में अधिग्रहण कर ली गई है। जिसका ना तो मुआवजा मिला है। और ना ही उसकी तनख्वा बड़ाई गई है। उसे अभी भी चार सौ रूपये मासिक वेतन मिल रहा है। पीड़ित कोटवार में प्रसाशन से मुआवजे के लिये आवेदन दिया, साथ ही तनख्वा बढ़ाये जाने का आवेदन भी दिया। पर कोई कार्रवाही नही की गई। इसी तरह दो और लोग दीपक कोरी और इन्द्रराज अहिरवार को भी पुनर्वास विस्थापन का मुआवजा नही मिला है। साथ ही कोटवार बाबूलाल का कहना है , कि मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे है।
सरकार से जीवन यापन के लिए सेवा भूमि माड़िया बांध में डूब क्षेत्र में चली गई है। उसका मुआवजा नही मिला है। जमीन पर लोन भी लिया है। मैंने बैतूल जिले में सेवा खातेदार रामकिशन को मिले मुआवजे के कागजाद भी अधिकारियों के सामने पेश किये, पर कोई हल नही निकला। दो साल से तनख्वा भी नही बड़ाई गई है। मजबूर हो कर दिल्ली पैदल जा रहे है। वहीं इस मामले पर एसडीएम राहतगढ़ का कहना है कि,भू-अर्जन के संबंध में दो साल पहले अवार्ड पारित हुआ था। उस समय आपत्ति पेश करना थी। अब कोर्ट जाकर फैसला कराए।