खुदाई के दौरान अचानक आने लगी खटखट की आवाज फिर सामने आई ऐसी चीज | sagar tv news |
खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो भारत का मशहूर पर्यटन स्थल है। ये अपने मंदिरों और ऐतिहासिक किस्से के लिए जाना जाता है। इसी बीच खजुराहो के चंदेल कालीन रत्नसागर में खुदाई के दौरान एक चंदेलकालीन पीतल की धातु मिली। ये धातु कोई ऐसी वैसी चीज नहीं बल्कि ये 50 किलो की तोप है।
दरअसल, इन दिनों खजुराहो के आसपास चंदेल कालीन तालाबों में गहरीकरण का काम किया जा रहा है। अक्सर इसकी खुदाई में कई तरह की प्राचीन मूर्तियां निकलती रहती है। वहीं बारिश के पहले जनहित कार्य के लिए मंगलवार को खर्रोही स्थित प्राचीन रत्नसागर तालाब में गहरीकरण का काम किया जा रहा था। इसी दौरान इसमें एक प्राचीन कालीन तोप मिली है।
जानकारी के अनुसार इसमें चंदेलकालीन पीतल की तोप मिली है। जिसका वजन 40 से 50 किलो के आसपास बताया जा रहा है। फिलहाल तोप को सुरक्षा की दृष्टि से पार्षद पति के पास रखा गया है। बाद में प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।