सागर - दसवीं के बाद 11- 12वीं का झंझट खत्म, सीधे बने सब इंजीनियर, जल्द करें अप्लाई, देखिए डिटेल|
दसवीं करने के बाद अगर कोई छात्र बिना 11वीं और 12वीं की पढाई किए सीधी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है, या सब इंजीनियर बनना चाहता है तो उसके लिए सुनहरा अवसर है सागर की सहोदरा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर सकते हैं. इतना ही नहीं डिप्लोमा करने के दौरान शासन से मिलने वाली छात्रवृत्ति की भी पात्रता होगी साथ ही हिंदी इंग्लिश या मिक्स लैंग्वेज में पढ़ाई कर सकते हैं.
इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ,इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, फैशन टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय डिप्लोमा करने के बाद आप हायर एजुकेशन के लिए इंजीनियरिंग की सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते हैं. या फिर सब इंजीनियर की किसी पोस्ट के लिए अप्लाई करने के योग्य हो जाएंगे. इसी तरह आर्किटेक्ट का डिप्लोमा लेने के लिए आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर डिजाइन और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट का भी तीन वर्षीय डिप्लोमा कर सकते हैं.
इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है 5 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
प्रवेश के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 2 जुलाई से प्रारंभ होगी तथा विद्यार्थी च्वाइस फिलिंग 9 जुलाई 24 तक कर सकेंगे.
इसी प्रकार नॉन पीपीटी कोर्स में मॉर्डन आफिस मैनेजमेंट कोर्स का संचालन किया जाता है. नॉन पीपीटी पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई तक होंगे. नॉन पीपीटी के लिए छात्र-छात्राओं की योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
पॉलिटेक्निक कॉलेज के एडमिशन प्रभारी एस एस यादव ने जानकारी देते हुए बताया इसमें आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइनिंग में केवल 40 सीट है. बाकी के चार कोर्स में 60-60 सीट उपलब्ध है वहीं इसमें पांचो तरह के कोर्स में 7500 ट्यूशन फीस और 817 अदर फीस पर ईयर लगेगी. एससी एसटी के छात्र-छात्राओं को शासन के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति मिलेगी. वही गर्ल्स के लिए यहां पर 50 सीटर हॉस्टल भी उपलब्ध है . इन कोर्स को करने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी व प्राइवेट दोनों जगह पर अपना भविष्य बना सकते हैं.