सागर में चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात,कपड़े,बर्तन और बिस्तर भी किये चोरी | sagar tv news |

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन और बिस्तर चोरी किए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी दीपक सिंह कुर्मी निवासी बेरी ने बताया कि गांव के रोड के उस तरफ सामने वाले घर का ताला लगा हुआ था। जब घर के अंदर जाकर देखा तो पेटी और अलमारी खुली पड़ी हुई थी।

 

एक पेटी जिसमें सोना-चांदी के जेवरात रखे हुए थे वह पेटी नहीं मिली। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। एक पेटी जिसमें पुराने इस्तेमाली सोना चांदी के जेवरात, चांदी की पायलें एक जोड़ी, चांदी की बगरी एक जोड़ी, चांदी का चूड़ा एक, सोने की 2 हाय, एक अगूठी, एक पैन्डल, चार साड़ी, चार जोड़ी कपड़े सहित कुल 90 हजार रूपए की चोरी हुई है। अज्ञात चोर छत के ऊपर से घर में घुसकर चोरी कर ले गए हैं।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सागर से एफएसएल टीम भी जांच करने के लिए पहुंची थी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी चोरी खुरई के मिशन अस्पताल के कंपाउंड में एक रिटायर वार्ड बॉय महिला के सूने घर के दरवाजे की मच्छर जाली काटकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 

फरियादी केथरीन लाल निवासी सहोद्रा राय वार्ड ने बताया कि वह मिशन अस्पताल में काम करती थी। वह रिटायर हो गई थी और कुछ समय से वह खुरई में ही रहने वाली अपनी बेटी के घर पर रह रही थी। बुधवार को जानकारी मिली कि घर में चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि मिशन अस्पताल का परिसर पीछे से खुला पड़ा हुआ है। वहां से चोरों ने परिसर में कदम रखा और घर के दरवाजे पर लगी मच्छर जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया।

 

चोरों ने घर के अंदर पूरा सामान अस्त व्यस्त कर दिया है। घर से सोने-चांदी के जेवरात, बिस्तर, कपड़े, बर्तन सहित कुल एक लाख रुपए की चोरी की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देहात थाना पुलिस और सागर से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 


By - sagar tv news
28-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.