सागर -मानसून की धमाकेदार एंट्री, गरज चमक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
आखिरकार लंबे समय से जिस मानसून का इंतजार किया जा रहा था उसकी एंट्री हो गई है सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को ही कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिली वहीं रात में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई जिसके बाद मौसम में ठंडक खुल गई है स्थानीय मौसम विभाग के द्वारा अगले 48 घंटे के लिए सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री था। शनिवार से सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के भी आसार हैं
शहर में जून माह के 28 दिन में बारिश का आंकड़ा 50 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में 140.4 मिलीमीटर कम है आईएमडी भोपाल ने रविवार को यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार शनिवार को जिले में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि कहीं-कहीं वज्रपात के साथ झंझावात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी गई है।
बारिश होने की वजह से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं क्योंकि अब वह सोयाबीन उड़द मक्का ज्वार की बुवाई कर सकते हैं