Sagar-सामूहिक विवाह सम्मेलन में मिलेगा 49000 का चेक, जल्दी करें आवेदन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सागर नगर निगम में 15 जुलाई को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है हर साल की तरह इस साल भी धर्मश्री क्षेत्र के बालाजी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, नगर निगम में इसके पंजीयन कराये जा रहे हैं इसके लिए एक अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है जिसमें डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करके अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा सकते हैं. वही सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शासन प्रशासन की तरफ से भी तैयारी शुरू हो गई है शनिवार की शाम नगर विधायक शैलेंद्र जैन निगम आयुक्त राजकुमार खत्री निगम अध्यक्ष के साथ एमआईसी सदस्यों और वार्ड पार्षदों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई
जिसमें कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए उनकी अपनी जिम्मेदारी के बारे में बताया गया नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जो सामूहिक विवाह की योजना चलाई जा रही है उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिले इसमें सरकार के द्वारा जो 49000 की राशि दी जाती है वह चेक के माध्यम से l जोड़े को दी जाएगी साथ ही जनप्रतिनिधि भी उनके लिए कुछ उपहार सामग्री भेंट करेंगे वह अभी तक नहीं हुआ है उपहार सामग्री जनप्रतिनिधियों की अपनी तरफ से होगी रजिस्ट्रेशन करवाने की आखिरी तारीख 4 जुलाई है