Sagar-झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD ने अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया
सागर में झमाझम बारिश का दौर जारी है, सोमवार को दिन भर रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही, 3 जुलाई तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है, इस दौरान आंधी तूफ़ान भी चल सकता है, तेज हवाओ के साथ बिजली गिरने और जोरदार बारिश का भी अनुमान है, सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है पिछले दो दिनों से आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं
जिले के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश भी देखने को मिली है वही शहर में अच्छी बारिश का इंतजार है झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा है ठंडक से भरा है झमाझम बारिश में उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी है आईएमडी ने अगले तीन घंटे के लिए गुना रायसेन सागर विदिशा में अधिकांश स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना ज्यादा आई है