Leader of Opposition Shashi Sharma shared a video and then it came into discussion. sagar tv news |
एमपी के शिवपुरी की नगर पालिका हमेशा ही विवाद में रही है।अब पालिका के लेखापाल राघवेंद्र श्रीवास्तव का बिजली ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है।उनके हाथों में दो लिफाफे दिए जा रहे हैं।जिन्हें वे खोलकर चेक कर रहे हैं।पांच पांच सौ के नोटों की गड्डियां साफ दिखाई दे रहे हैं।रिश्वत दाता इस मौके पर कह भी रहा है कि पूरे गिने गिनाएं हैं।यह वीडियो पालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने वायरल किया है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि वीडियो मैंने वायरल किया है।मामला रिश्वतखोरी का है।वीडियो इसलिए वायरल किया है,
जिससे प्रमाणित हो जावे कि पालिका में रिश्वत का लेनदेन हो रहा है।यह रिश्वत किसी बिजली ठेकेदार ने दी है।वीडियो में जिसकी फोटो दिख रही है,वाह अकेला रिश्वतखोरी में शामिल नहीं है,बल्कि पूरा सत्तापक्ष शामिल है।मैं इस मामले को परिषद,कलेक्ट और अदालत तक ले जाऊंगी। इस सिलसिले में पालिका के सीएमओ का कहना है कि इस वीडियो की जांच कराएंगे।जांच में सही पाया जाता है तो यह मामला कदाचरण के दायरे में आएगा।लेखापाल को तत्काल कार्य से मुक्त किया जा रहा है।