Police kept roaming in the whole city following Sagar-Hindu organization, know what is the whole matter sagar tv news
सागर-हिंदू संगठन के पीछे-पीछे पूरे शहर में घूमती रही पुलिस,जानिए क्या है पूरा मामला
संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर बुधवार को सागर में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहलवान बब्बा मंदिर के पास जमा हुए। जहां से वे तीनबत्ती तिराहे पर पहुंचे।
तीनबत्ती से विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली। यात्रा कटरा बाजार की सड़कों पर घुमाने के बाद चकराघाट लेकर पहुंचे। जहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को लेकर विवादित बयान लिया है। उन्होंने संसद में बोलते हुए कहा कि हिंदू हिंसा करता है, नफरत फैलाता है। असत्य और झूठ बोलता है। इससे पूरा हिंदू समाज आहत है। रोष व्याप्त है। उनके इस बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त के तत्वाधान में प्रदर्शन किया गया