Sagar- Suddenly entire village fell ill due to spread of diarrhea, surprising reason revealed
सागर से करीब 30 किलोमीटर दूर मेहर गांव में सरकारी बोर का पानी पीने के बाद 100 से ज्यादा लोग डायरिया का शिकार हो गए हैं। बीमार लोगों को बांदरी, जिला मुख्यालय सागर के जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बीमारों में 3 से 12 साल के बच्चे और गांव के पुरुष-महिला शामिल हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक सरकारी बोर है। सालों से लोग इसका पानी पी रहे हैं। बुधवार की रात 10 बजे से रविदास वार्ड, आदिवासी मोहल्ला तथा ऊपर टोला में रहने वाले परिवारों के लोगों को उल्टी-दस्त होने का सिलसिला शुरू हुआ, जो गुरुवार को दिनभर जारी रहा। बीमार लोग जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। घटना की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
मेहर में 5 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात किए गए हैं। जबकि बांदरी के अस्पताल में तीन शिफ्टों में 3 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि संभवतः दूषित पानी पीने के कारण मरीजों को पेट में काफी संक्रमण फैल गया है। मरीजों की हालत स्थिर है। ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में 4 डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
वहीं बरसात का मौसम आज आने की वजह से अब पानी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है हमेशा कोशिश करें कि पानी को अब छान कर या उबालकर ही पिए ताकि कोई इस तरह की बीमारी की चपेट में ना पाए.