Sagar- 5°C difference in temperature between day and night due to heavy rain, alert issued for next 24 hours sagar tv
सागर जिले में पिछले दो दिनों से मानसून मेहरबान चल रहा है यही वजह है की बारिश का सिलसिला गुरुवार की दोपहर से शुरू हुआ तो शुक्रवार को भी दिनभर चला रहा हालांकि इस दौरान कभी तेज कभी मध्यमे कभी फुहारें देखने को मिली तो बीच-बीच में कुछ समय के लिए बारिश बंद भी हुई लेकिन दो दिन से जिस तरह का मौसम है उसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री का अंतर बचा है
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है हालांकि जोरदार एक साथ बारिश नहीं होने की वजह से जल भराव जैसी स्थिति निर्मित नहीं हो रही है
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है. क्योंकि अब तक 80 फ़ीसदी से अधिक जिले भर में बुवाई का काम हो चुका है. बुवाई के बाद किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार था ताकि अंकुरण के बाद पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके, सागर में इस बार सोयाबीन के साथ मक्का उड़द और मूंग की बुवाई भी की गई है और जिस तरह से बारिश हो रही है यह जमीन के लिए भी काफी फायदेमंद है धीमी बारिश की वजह से पूरा पानी सीधा जमीन के अंदर जाता है
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश देखने को मिलेगी इसके साथ में 15 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगे ग्राम चमक के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.