Sagar- Suddenly the villagers reached the collectorate and staged a protest at the gate, the entire village is drowning due to the dam!
Sagar-अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने गेट पर दिया धरना, बांध की वजह से पूरा गांव डूब रहा !
सागर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर उल्दन गांव के लोग बंडा सिंचाई परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं उनका गांव डूब क्षेत्र में आ रहा है, लेकिन इसमें कुछ लोग मुआवजे से वंचित रह रहे हैं वहीं स्थाई और अस्थाई निवास को लेकर भी पेंच फंस रहा है ईसी को लेकर गांव के लोग इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और गेट के बाहर बैठकर धरना देने लगे,
उन्होंने कहा कि 2018 और 2021 में दो बार सर्वे हुआ 2021 में जो व्यक्ति 18 साल के हो गए थे उन्हें प्रशासन के द्वारा 6 लाख 36 हजार की राशि जीवन यापन के लिए दी जानी थी ग्रामीणों का आरोप है कि भू अर्जन अधिकारी के द्वारा लापरवाही से धारा 19 का सर्वे किया गया है जिसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी है वही इस संबंध में ग्रामीणों को नोटिस भी भेजे गए, जिसमें गांव जल्द खाली करने के लिए कहा गया,
जिसके चलते खलबली मच गई और यह सभी लोग सरपंच के साथ एकत्रित होकर सागर पहुंच गए थे अधिकारियों का कहना है कि जो भी उनकी परेशानियां हैं उनको सोमवार से सुना जाएगा इसकी व्यवस्था की जा रही है, उल्दन गांव से आई ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय के लिए शिकायती आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि इसमें जो भी संभव होगा. जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाएगा.