Sagar- 5 thousand marriages in 9 days, business worth Rs 150 crore will bring wealth. sagar tv news |
70 दिन यानी 2 महीने से भी ज्यादा समय के बाद अब 8 जुलाई से एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी जुलाई में भी विवाह के सिर्फ 9 दिन ही मिलेंगे इसके बाद 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी से विवाह के मुहूर्त खत्म हो जाएंगे इसके बाद फिर देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर में ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि इन नौ दिनों में जिले में 5000 से अधिक शादियां होंगी 15 जुलाई को भड़ली नवमी के रूप में विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए आखिरी बड़ा मुहूर्त है इस मुहूर्त में जिले में 3000 से अधिक शादियां होंगी, क्योंकि सागर सहित गढ़ाकोटा नरयावली खुरई बीना क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है
विवाह की तारीखे नजदीक आते ही खरीदी के लिए बाजारों में रौनक बढ़ गई है ज्यादातर मैरिज गार्डन शादी हाल की बुकिंग हो चुकी है बैंड बाजे की भी बुकिंग तेजी से चल रही अधिकतर ग्राहकों की भीड़ अभी किराना ज्वेलरी और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर है इन नौ दिनों में शादियों की खरीदारी में लगभग डेढ़ सौ करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है
मिली जानकारी के मुताबिक शादियों के लिए शहर के लगभग 50 मैरिज गार्डन और होटल बुक हो चुके हैं गार्डन में एक दिन में दो से तीन शादियां होंगी वही बारिश को देखते हुए होटल और मैरिज गार्डन में वाटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं
शादियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में है ,बाजार में खास दुल्हन के लिए दुबई और तुर्किए ज्वेलरी की डिमांड है दुल्हन के लिय कम वजन में ज्वेलरी की डिजाइन बाजार में उपलब्ध है सोने चांदी की बढ़ती कीमत की वजह से कम वजन में अच्छी जोड़ी खरीदना लोग पसंद कर रहे हैं