The health department team from Bhopal in Sagar reached Mehar village affected by vomiting and diarrhea and then...
सागर-संभाग कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश के बाद नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री नगर निगम की टीम ने मैहर ग्राम में साफ सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। वहीं मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की भोपाल से टीम उल्टी दस्त प्रभावित ग्राम मेंहर पहुंची। जहां उन्होंने उपचार करा रहे।
व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और ग्राम वासियों से आवश्यक चर्चा की। दरहसल सागर के ग्राम मेहर में डायरिया फैलने से 400 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से ग्रसित हुए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में अभी भी उल्टी-दस्त के मरीज निकल रहे हैं। लगातार 6 दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में डेरा जमाए हैं और लोगों का इलाज कर रही हैं। मंगलवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, संभाग आयुक्त वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य ने टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया।
मरीजों और गांव के हालातों की जानकारी ली। निरीक्षण कर अफसर लौट आए। इसी बीच उल्टी-दस्त से ग्रसित मरीजों के परिवार वालों ने आक्रोशित होकर सागर-मालथौन हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। हाईवे पर पत्थर रखकर वाहनों को रोका। महिला और पुरुष बड़ी संख्या में सड़क जमा हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर शांत कराने के प्रयास शुरू किए।
समझाइश के दौरान पुलिस अधिकारियों से महिलाओं ने कहा कि गांव में उल्टी-दस्त से लगातार लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोग मर रहे हैं। लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। उल्टी-दस्त का सही कारण भी नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने गांव के पास में बनी शराब फैक्ट्री की जांच कराकर बंद कराने की भी बात कही।