Sagar-Cantt police caught Haryanvi gang stealing jewelery from auto, 4 including women arrested sagar tv

 

सागर में कैंट पुलिस ने ऑटो से सवारियों का जेवर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। 4 जुलाई को बरारु गांव निवासी बबली पति हरदेव सोनकर उम्र 50 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि 2 अज्ञात महिलाएं ऑटो में साथ बैठकर बैग की चेन खोलकर सोने के जेवर ले गई। कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर मरियम चौक के पास बाछलोन रोड स्विफ्ट कार क्रमांक एचआर 29 बी ए 6772 की चैकिंग की गई।

 

 

 

उसमें दो संदिग्ध महिला और दो पुरुष मिले। इनमें पूजा पति रोहन कुशवाहा उम्र 29 साल, रोहन पिता विजयपाल कुशवाहा, बबीता पति धर्मेन्द्र कुशवाहा उम्र 24 साल और विकास पिता श्रीचंद कुशवाहा उम्र 21 साल सभी निवासी नरहावली (नरहौली) थाना छायसा फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई। सभी ने चोरी करना स्वीकार किया।

 

 

 

पुलिस ने आरोपी रोहन कुशवास और पूजा कुशवाहा से एक सोने का हार कीमत एक लाख 20 हजार रुपए एक सोने की झुपकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपए तथा आरोपी विकास कुशवाहा और बबीता कुशवाहा से एक सोने का हार कीमत एक लाख 60 हजार रुपए कुल कीमती 3 लाख 50 हजार रुपए और कार जब्त की है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।


By - sagaetvnews
10-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.