Eco sport car moving in the ocean suddenly caught fire and then... sagar tv news |
सागर जिले के देवरी के गौरझामर थाना अंतर्गत बुधवार के करीब 12:00 बजे केसली की तरफ से आ रही इको स्पोर्ट डीजल फोर व्हीलर गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में उद्यान विभाग के कर्मचारी वृक्षारोपण के कार्य से फील्ड पर थे ।
इस दौरान जब इकोस्पोर्ट फोर व्हीलर गाड़ी गौरझामर फोर लाइन चौराहे पर पहुंचने ही वाली थी तो अचानक बोनट से धुंआ निकालने लगा, ड्राइवर ने देखा तो आग लगी हुई थी ।चालक ने गाड़ी को आनन फानन में रोका और गाड़ी में सवार सभी लोग गाड़ी से नीचे उतर गए । आग को बुझाने का प्रयास शुरू करते हुए ।
वहां पर आसपास मौजूद लोगों को आवाज़ लगाई पर आग बुझाने के लिए पानी उपलब्ध नही था।आग बुझाने के लिए फायर फाइटर भी मौके पर नहीं पहुंच पाई ।डायल 100 पर घटना की सूचना दी । जब तक वहां गौरझामर पुलिस पहुंची जब तक इकोस्पोर्ट गाड़ी लगभग 90% जल चुकी थी। गनीमत रही की गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। गौरझामर थाने में आगजनी की घटना की कमी कराई गई है।