Heavy rain in Sagar, water logging in Katra, one and a half feet water filled in railway under bridge. sagar tv news |
सागर में जोरदार बारिश कटरा में जल भराव, रेलवे अंडर ब्रिज में डेढ़ फीट पानी भरा
सागर जिले में शुक्रवार की शाम करीब 1 घंटे तक जोरदार बारिश हुई, जिसकी वजह से निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है क्योंकि शहर में जगह-जगह पर जल भराव जैसी स्थिति बनी, जिसमे शहर का व्यस्तताम इलाका का कटरा हो या फिर राधा तिराहा के पास का रेलवे अंडर ब्रिज हो सभी जगह करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया इसी तरह के हालात अन्य जगहों पर भी देखे गए, हर साल निगम के द्वारा अलग-अलग तरह के प्रयोग किए जाते हैं
और दावा किया जाता है कि अब इस तरह की स्थिति नहीं बनेगी लेकिन साल तो बदल जाता है पर स्थिती वही रहती है तस्वीरे वही रहती हैं, हालत वही रहते हैं जज्बात वहीं रहते हैं , इतना ही नहीं निगम के द्वारा बारिश का सीजन शुरू होने पर जोर-जोर से नाले नालियों की सफाई करने का खूब दम खम दिखाया गया था, लेकिन बारिश होते ही सारी तैयारी धरी रह गई
शुक्रवार को सुबह से बादलों की आवाज आई के बीच धूप निकली थी दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ चारों तरफ काले घने बादल छाए और फिर गलत चमक के साथ बारिश हुई शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक अधिक है बाय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इस तरह से दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर है मानसून के सीजन में बारिश की बात की जाए तो अभी तक 204 एमएल बारिश रिकार्ड की गई है
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में रुक-रुक कर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है वही इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है