After heavy rain in Sagar, drain overflowed, mishap happened to 6 year old innocent child. sagar tv news |

 

सागर में तेज बारिश के बाद उफनाया नाला, 6 साल के मासूम के साथ हुई अनहोनी

 

 

 

सागर में इन दिनों मानसून मेहरबान है जिसकी वजह से रुक-रुक कर झमाझम बारिश देखने को मिल रही है वहीं रविवार की दोपहर जोरदार तेज बारिश होने की वजह से छोटे-छोटे नाले और पुलियो से पानी का बहाव तेज हो गया ऐसे ही मकरोनिया के गंभीरिया में एक नाले के पास खेल रहा 6 साल का मासूम फिसल कर उफनते नाले में गिर गया,

 

 

 

 

और देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो बे घबरा गए मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए बड़ी संख्या में लोग नाला के पास एकत्रित हो गए, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई जेसीबी की मदद से उसे पुलिया को खोदा गया जहां कचरे के साथ में वह बच्चा फस गया था जो बेहोशी की हालत में था तत्काल ही 108 की मदद से उसके लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी

 

 

 

 

मामला मकरोनिया के वार्ड नंबर 4 गंभीरिया और गुड़ा गांव के बीच का जहां 6 साल का बच्चा कबीर अहिरवार रेलवे फाटक के पास रहता है उसके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं जिसकी वजह से किराए के मकान में यहां रहते हैं अचानक हुई तेज बारिश से नाला उफान पर आ गया था इसी दौरान यह हादसा हुआ

 

 

 


मकरोनिया थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि वार्ड नंबर 4 से बच्चों के नाला में डूबने और बहने की खबर आई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे थे


By - sagaetvnews
14-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.