Sagar - Fraud of Rs 10 lakh in the name of booking in Hotel Deepali, held a party after meeting, chased away | Sagar TV
Sagar-होटल दीपाली में बुकिंग के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, मीटिंग कर पार्टी की, भगा गए
सागर की होटल दीपाली में बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने होटल के रूम, हाल बुक किए। वहां मीटिंग की और रुके। लेकिन बिल जमा नहीं किया। होटल प्रबंधन ने बार-बार बिल जमा करने का बोला। लेकिन वह आनाकानी करते रहे। मामले में होटल के अकाउंटेंट की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार होटल दीपाली के अकाउंटेंट फरियादी नवीन मौर्या निवासी दद्दा धाम कालोनी ने थाने में शिकायती आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि दीपाली होटल में अमन राजपूत ने होटल के बुकिंग मैनेजर संजय तिवारी के पास होटल में आकर कहा कि हमारी कंपनी भारत डिस्ट्रीब्यूटर रायसेन मध्यप्रदेश के नाम से संचालित है। हर शहर में हमारे कर्मचारी कंपनी का कार्य करते हैं।
हम लोग समय-समय पर प्रत्येक जिले में कर्मचारियों की कंपनी के संबंध में चर्चा करने के लिए होटल में कांफ्रेंस का आयोजन करते हैं। बीच में कंपनी की ओर से अतुल तिवारी भी होटल दीपाली आए थे और होटल में आकर बताया कि हम लोगों को अप्रैल और मई के महीने में कंपनी की पॉलिसी के संबंध में कर्मचारी व एजेंटों को एकत्रित कर चर्चा करना है और हमारे कई अधिकारी व कर्मचारियों को रूकना है। इस कारण से हमको रूम और हॉल बुक करने हैं।
जिसके बाद मार्च में अमन राजपूत होटल आए और अपने आप को भारत डिस्ट्रीब्यूटर रायसेन मध्यप्रदेश का अधिकारी बताते हुए रूम बुक करने के लिए कहा। इस प्रकार 1 अप्रैल, 3 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल, 27 अप्रैल, 29 अप्रैल और 1 मई को अमन राजपूत ने होटल में रूम और कांफ्रेंस हाल की बुकिंग गुमराह करके की। अमन और ने इन दिनांकों में अपने अधिकारी व कर्मचारियों को बुलाकर होटल में रुकवाया, पार्टी किया और मीटिंग की थी। इस दौरान उनका बिल 10 लाख 12 हजार 210 रुपए हुआ था